माना कैम्प नगर पंचायत चुनाव 2025 – नामांकन का अंतिम दिन,बीजेपी- कांग्रेस दोनों विधि विधान के साथ करेंगे नामांकन दाखिल
रायपुर / माना – छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय और नगर पंचायत चुनाव 2025 के लिए जारी की गई अधिसूचना के अनुसार आज नामांकन की अंतिम तारीख है. 22 जनवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई है. आज नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख है. 31 जनवरी नाम वापसी की आखिरी तारीख है.
नगरीय निकाय और नगर पंचायत माना कैम्प के लिए आज कई दिग्गज करेंगे नामांकन:
नगर पालिका निर्वाचन 2025 के लिए 28 जनवरी का दिन काफी महत्वपूर्ण है. मंगलवार होने के नाते लोग काफी विधि विधान के साथ नामांकन करेंगे. इसी क्रम में माना नगर पंचायत में भाजपा से अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी संजय यादव और कांग्रेस प्रत्याशी मनीष मानिक नामांकन दाखिल करेंगे… साथ ही माना कैम्प के अधिकांश वार्ड के वार्ड पार्षद उम्मीदवार भी अपना नामांकन दाखिल करेंगे.

