BJP का शक्ति प्रदर्शन: अध्यक्ष प्रत्याशी संजय यादव का नामांकन दाखिल,विधायक मोतीलाल साहू,वरिष्ठ नेता नंदे साहू,जिला उपाध्यक्ष श्यामा चक्रवर्ती हुए शामिल
रायपुर / माना – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित माना कैम्प में भारतीय जनता पार्टी ने आज नगर पंचायत चुनाव के लिए अपना शक्ति प्रदर्शन किया । अध्यक्ष पद की प्रत्याशी संजय यादव ने आज नामांकन दाखिल किया। इसके साथ ही 15 पार्षद प्रत्याशियों की नामांकन रैली माना के कालीमंदिर शुरू किया। इस रैली में विधायक मोती लाल साहू,वरिष्ठ नेता नंदे साहू, जिला उपाध्यक्ष श्यामां चक्रवर्ती समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
नामांकन रैली
नामांकन रैली जोरों पर हैं। रैली में DJ सांग और बाजे – गाजे के साथ यह रैली काली मंदिर से विधि विधान पूजा पाठ करके नामांकन केंद्र तक पहुँची इस दौरान अध्यक्ष प्रत्याशी संजय यादव और अन्य पार्षद प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल किया।

संजय यादव का राजनीतिक सफर
संजय यादव को BJP ने नगर पंचायत माना के अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बनाया है। 41 वर्षीय यादव तीन बार पार्षद 2010 से 2015, 2015 से 2020 और 2020 से 2025 तक और एक बार उपाध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संगठन से 15 साल से जुड़े है। लगातार पार्टी में 20 साल से बूथ अध्यक्ष में सक्रिय हैं। यादव को BJP के वरिष्ठ नेता और विधायक मोतीलाल साहू और वरिष्ठ नेता नंदे साहू का समर्थन प्राप्त है।
राजनीतिक समीकरण
रायपुर शहर की चारों विधानसभा सीटों पर BJP का कब्जा है, जिसके चलते पार्टी नगर निगम चुनाव और नगर पंचायत चुनाव में जीत के लिए पूरी तरह तैयार है।
हालांकि, कांग्रेस ने मनीष मानिक को अपना उम्मीदवार बनाया है, जो पूर्व अध्यक्ष सुमन मानिक के पुत्र हैं। सुमन मानिक के कार्यकाल की छवि का लाभ मनीष मानिक को मिल सकता है, लेकिन BJP के मजबूत संगठन और संजय यादव के अनुभव के आगे उनकी राह आसान नहीं होगी।

