March 7, 2026

आईएएस अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल, CR प्रसन्ना को राज्यपाल के सचिव का अतिरिक्त प्रभार, देखें सूची

0
MANTRALAY-1-1-e1671192408134

रायपुर – छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के बीच जिम्मेदारियों में फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी एक आदेश के तहत, आईएएस एस प्रकाश को उनके मौजूदा कर्तव्यों के अलावा आयुक्त परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा, आईएएस सी आर प्रसन्ना को उनके वर्तमान कार्यों के साथ-साथ राज्यपाल के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

आईएएस यशवंत कुमार को भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्हें सचिव संसदीय कार्य, संचालक ग्राम उद्योग, प्रबंध संचालक हथकरघा विकास और प्रबंध संचालक खादी एवं ग्राम उद्योग के पदों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed