March 11, 2026

VIDEO: राजधानी में लगे लॉकडाउन को लेकर SP अजय यादव का बड़ा बयान, कहा- जनता नही मानेगी तो दर्ज करना पड़ेगा मामला

0
IMG_20210412_202426

रायपुर। देश-प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना की इस दूसरी लहर से छत्तीसगढ़ ज्यादा प्रभावित है। आपको बता दें, 8 हजार के ऊपर करोना के नए मामले प्रतिदिन सामने आ रहे हैं। बढ़ते मामलों को लेकर प्रदेश के 28 जिलों में से एक दर्जन से अधिक जिलों में लॉकडाउन लगाया गया है।

https://youtu.be/RG-yT-32Pko

हालाकी लॉकडाउन के साथ-साथ जनता को सहूलियत पहुंचाने के लिए कुछ घंटों की छूट मिली है, लेकिन अब भी कुछ लोग अनावश्यक घूम कर मामले में वृद्धि कर रहे हैं!

देखें वीडियो:

https://youtu.be/RG-yT-32Pko

इसी कड़ी में आज रायपुर एसपी अजय यादव ने पत्रकारों से बात-चीत के दौरान जनता से अपील की, उन्होंने कहा- लॉकडाउन की समय सीमा आगे न बढ़े इसलिए घर पर रहें…. पुलिस के जवान बड़ी संख्या में संक्रमित हो रहे हैं। लेकिन पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए सड़कों पर तैनात है।

https://youtu.be/RG-yT-32Pko

इस दौरान कोई बेवजह घूमता हुआ पाया जाता है तो चलानी कार्रवाई के साथ उसकी गाड़ियां भी जप्त की जाएंगी। उन्होंने बताया अब तक करीब 80 पुलिस जवान कोरोना से संक्रमित हो चुके है। वहीं 2 पुलिसकर्मी की मौत भी हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed