March 7, 2026

MP Breaking: भोपाल में दिसंबर में कोरोना से 122 की मौत लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में सिर्फ 57… बाकी मौतें?

0
images

भोपाल। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में दिसंबर महीने में कोरोना से शहर में महज 57 मरीजों की मौत होना बताया जा रहा है। जबकि, भदभदा विश्रामघाट और झदा कब्रिस्तान में भोपाल के 122 कोरोना मरीजों के शव का अंतिम संस्कार किया गया है। इससे साफ है कि स्वास्थ्य विभाग अकेले दिसंबर में ही 65 कोरोना मरीजों की मौत की जानकारी छिपा रहा।

आईसीएमआर की गाइड लाइन के मुताबिक सभी सरकारी और गैरसरकारी कोरोना अस्पतालों में भर्ती कोरोना मरीजों की मौत के बाद शव परिजनों को नहीं दिया जाता है। प्रशासन ने अंतिम संस्कार के लिए भदभदा विश्रामघाट और झदा कब्रिस्तान को इसके लिए चिह्नित किया है। ऐसे में दिसंबर महीने में भदभदा विश्रामघाट पर 102 शवों का दाह संस्कार किया गया। जबकि, झदा कब्रिस्तान में कोरोना संक्रमित शवों को दफनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed