April 27, 2026

कोरोना के मरीजों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने व मैपिंग के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी

0
images

कोंडागाव: कार्यालय मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी से जारी बयान अनुसार कोविड-19 मरीजों के लिए आयुष्मान कार्ड निर्माण व मैपिंग के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी किया गया है। कोविड-19 के मरीजों द्वारा कोविड-19 अस्पतालों में भर्ती हो कर इलाज कराया गया है, उन मरीजों को आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं डॉ.खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बना कर देते हुए मैपिंग का कार्य किया जा रहा है।

इसके लिए आयुष्मान कार्ड निर्माण के लिए आवश्यक दस्तावेज के रूप में राशन कार्ड एवं आधार कार्ड की आवश्यकता है। इसके लिए जिले में लैंडलाइन नम्बर 9131477614 व मोबाइल नम्बर 9131520609, 8839265222 को चिन्हांकित किया गया है। सीएमएचओ डॉ.टीआर कुंवर ने संबंधितों से अपील की है कि उक्त नम्बर से कॉल या व्हाट्सप के माध्यम से आपसे सम्पर्क करने पर जानकारी अवश्य उपलब्ध करायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *