VIDEO, जंगल में मंगल: जंगल में जुआ खेलते 6 जुआरियों को पुलिस ने धर दबोचा, बरामद किया 26 हजार नगद समेत अन्य चीजें
संवाददाता: विजय पचौरी
जगदलपुर: जगदलपुर पुलिस को लगातार सूचनाएं मिल रही थी कि जगदलपुर के आसपास के जंगलों में जुआ चल रही है जिस पर जगदलपुर सीएसपी हेमसागर सिद्धार सिटी कोतवाली ऐमन साहू की एक टीम ने आसना जंगल में दबिश देकर 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।
बता दें, जुआरियों के पास से 52 पत्ते और 26 हजार रुपए और 8 मोटरसाइकिल भी जप्त की गई है। इन सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है। जगदलपुर पुलिस लगातार अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए मुस्तैदी से काम कर रही है।
बाइट: CSP हेमसागर सिदार

