March 11, 2026

केबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे की प्रेसवार्ता शुरू, कहा- ‘प्रदेश सरकार, छत्तीसगढ़ को नई दिशा के साथ आगे बढ़ाने काम किया है’

0
index

रायपुर: कृषि मंत्री व छत्तीसगढ़ सरकार के केबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे की प्रेसवारस्ता शुरू। प्रदेश सरकार के 2 साल के कार्यकाल पूरे होने को लेकर विभिन्न उपलब्धियों को बताया। उन्होने कहा छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के साथ ही हमने नारा दिया ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ इसके साथ ही हमने छत्तीसगढ़ को नई दिशा के साथ आगे बढ़ाने काम किया है। आज छत्तीसगढ़ में लोगो के लिए यह टेग लाइन है भूपेश है तो भरोसा है।

पिछले 15 साल में छत्तीसगढ़ को  भ्रष्टाचार का गढ़ बना रखा था। दो साल में हमारी उपलब्धि है छत्तीसगढ़ की अस्मिता की पहचान हैं। यहां के तीज त्यौहारों को लोग भुलते जा रहे थे। छत्तीसगढ़ की संस्कृति को जिंदा करने का काम हमने किया है। छत्तीसगढ़ के लोगो को लगने लगा है कि ये हमारी अपनी सरकार है। गोधन न्याय योजना को मध्यप्रदेश समेत कई राज्य फॉलो कर रहे है वहीं छत्तीसगढ़ में मछली पालन को भी कृषि का दर्जा देने की हमने घोषणा की है और उन्हें कर्ज में छूट और अन्य सुविधाएं दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed