Exlusive Video: नक्सलियों के मंसूबों पर जवानों ने फिर फेरा पानी, पाँच किलो के दो IED बम को मौके पर किया निष्क्रिय
संवाददाता विजय पचौरी
बीजापुर: छत्तीसगढ़ बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए कई प्रकार के बम प्लांट कर रखे हैं। नक्सलियों के बम की चपेट में आ जाने से कई बार जवान घायल हुए हैं या फिर शहीद हुए हैं।
लगातार इन इलाकों की सर्चिंग की जाती है और सर्चिंग के दौरान नक्सलियों के लगाए बमों को निकाल कर मौके पर ही किया जाता है आज भी DRG की टीम बीजापुर जिले के गंगालूर के जंगलों में सर्चिंग अभियान पर निकली थी।

जहाँ सर्चिंग के दौरान पांच पांच किलो के दो बमो को निकाल कर मौके पर ही निष्क्रिय किया गया नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए यह बम प्लांट कर रखे थे बम निकलने के बाद इस इलाके की सचिन सरगर्मी से बढ़ा दी गई है।

