March 11, 2026

VIDEO: किसानों के हितों को लेकर किसान पंचायत का आयोजन किया जा रहा है… भ्रम फैलाने का काम कर रही है कांग्रेस : भाजपा

0
IMG-20201212-WA0079

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने शनिवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संयुक्त पत्रकार वार्ता को सम्बोधित किया। प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि पूरे प्रदेश में किसानों के हितों को लेकर किसान पंचायत का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी सहभागिता देगा। ऐतिहासिक कृषि अधिनियम पर देशव्यापी जनजागरण व जनसम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है।

https://youtu.be/wKEwYbc0qhs

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की आजादी के बाद कृषि सुधारों को लेकर किसान कल्याणकारी फैसले लिये गये हैं जिसे लेकर जो दुष्प्रचार किया जा रहा है। यह कार्य किसान विरोधी लोग कर रहे हैं जो किसानों के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि केन्द्र द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत 14 से 16 दिसम्बर तक पूरे प्रदेश में किसान पंचायत सोशल मीडिया अभियान व प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया है। जिसके लिए संचालन टीम गठित की गई है।

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि जिन्हें कभी किसानों से मतलब ही नहीं रहा है, वह आज किसानों की हितों की बात केवल अपने राजनैतिक स्वार्थ के लिए कर रहे हैं। कृषि अधिनियम किसानों के हित में हैं, केवल कुछ लोग भ्रम फैलाकर किसानों तथाकथित हितैषी बनने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे जनता भली-भांति समझती है। उन्होंने कहा कि इस बिल से किसी किसानों का अहित नहीं हो रहा है लेकिन कुछ सियासी दलों की सियासी जमीन खिसक रही है, जिससे वे चिंतित हैं। श्री कौशिक ने कहा कि यह बिल किसानों की समग्रता के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

भाजपा कोर ग्रुप की हुई बैठक :

भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कोर ग्रुप की बैठक हुई। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय डाॅ. रमन सिंह, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री सरोज पाण्डेय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, अनु.जनजाति मोर्चा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविचार नेताम, पूर्व सांसद विक्रम उसेंडी, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री पुन्नुलाल मोहले, मोर्चा प्रकोष्ठ प्रभारी रामप्रताप सिंह व प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed