March 10, 2026

VIDEO: ग्राम रोजगार सहायकों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन

0
IMG_20201207_192014

संवाददाता: सूरज गुप्ता

बलरामपुर: एक ओर देश में पहले ही किसान कानून के खिलाफ सैकड़ों लोग आंदोलन कर कर रहे हैं और प्रदेश में छत्तीसगढ़ रोजगार सहायक संघ ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया हैं।

https://youtu.be/_OVAypWepao

रोजगार सहायक अपनी मांगों को लेकर विभिन्न माध्यमों से शासन प्रशासन तक पहुंचने का प्रयास किए हैं। अभी हाल में ही पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़ के समस्त विधायक सांसद प्रतिनिधि के माध्यम से अपनी बात पहुंचाने का प्रयास किया।।छत्तीसगढ़ रोजगार सहायक संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया की सभी कार्यों का दायित्व पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं लेकिन हमारी बातों पर किसी भी प्रकार का विचार नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से अपने मुख्य मांगों को रखा ग्रेड पे निर्धारण कर नियमितीकरण प्रदान किया जाए साथ ही जिन ग्राम पंचायत को नगर पालिका,नगर निगम, नगर पंचायत में शामिल किया जा रहा है वहां के रोजगार सहायकों को नगर निगम, नगर पंचायत में सेवा पर रखे जाएं तीसरी और अंतिम मांगों में उन्होंने ग्राम रोजगार सहायकों को सचिव पद पर वरीयता के आधार पर सीधी भर्ती की जाए एवं ग्राम रोजगार सहायकों को सहायक सचिव घोषित की जावे अपनी मांगों को रखते हुए उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांग पूरी नहीं होती है तो आगे प्रदेश स्तर के जो संगठन निर्णय लेंगे उस पर हम उग्र आंदोलन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed