March 10, 2026

VIDEO: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 13 दिनों में 8 लोगों ने किया था दुष्कर्म

0
85f50d43-2e15-4104-8900-17c9f496d304

संवाददाता- सूरज गुप्ता

बलरामपुर: प्रदेश में पिछले नवम्बर माह में राजधानी समेत अन्य जिलों में भी अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ा हैं। उसी कड़ी में एक घटना और सामने आई थी जिसमे बलरामपुर जिले के राजपुर थाने के अंतर्गत ग्राम पंचायत बगाड़ी का है जहाँ 20 नवंबर को एक नाबालिग लड़की के गुम होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

https://www.youtube.com/watch?v=nWpEg_LgPNI

शिकायत पर कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी ने गुम नाबालिग लड़की की तलाश के लिए टीम बनाकर जांच शुरू किया और 5 दिसंबर को नाबालिग लड़की को अम्बिकापुर से बरामद किया था।

पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान नाबालिग लड़की ने बयान दिया की उसके साथ 13 दिनों में 8 लोगों के द्वारा दुष्कर्म किया गया हैं। बयान के बाद पुलिस आरोपियों के तलाश में जुटी और आरोपियों को धर दबोचा। मामले में पुलिस ने दो बालिक आरोपियों को तत्काल न्यायिक रिमांड में भेजा, बाकी बचे आरोपियों को भी जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed