April 25, 2026

केरल दौरे पर रवाना हुए सीएम बघेल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वेणु गोपाल के पारिवारिक कार्यक्रम में होंगे शामिल

0
IMG-20201122-WA0005

रायपुर: छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज केरल दौरे पर रवाना हुए। उन्होंने बताया की कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वेणुगोपाल के पारिवारिक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए केरल रवाना हुए हैं। कृषि संशोधन विधेयक पर राज्यपाल के हस्ताक्षर न होने पर कहा अभी तक तो केवल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है, मैं समझता हूं कि हमे उम्मीद रखनी चाहिए कि हस्ताक्षर जल्द होंगे।

बता दें जल्द ही छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्रियों की बैठक होने वाली है जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने बताया बैठक में बहुत सारे विषय है, विधानसभा भी है और उसकी तैयारी के संबंध में चर्चा होगी। धान खरीदी को व्यवस्था के संदर्भ में कैबिनेट बैठक में चर्चा की जाएगी साथ ही 1 दिसंबर से धान खरीदी होने वाली है और कोरोना भी जिस प्रकार से पूरे देश में बढ़ रहा है, उस पर भी चर्चा होगी, वैसे तैयारी तो लगातार चल रही रहे हैं। उन्होंने मीडिया से बताया प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, सुरक्षा की व्यवस्था शासन की ओर से हो रही है, लेकिन आम जनता से भी यही अपील है कि जो उसके प्रोटोकॉल है उसका पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *