March 6, 2026

बड़ी खबर:: यूपी में मना मातम: बारातियों से भरी गाड़ी खड़े ट्रक में घुसी, मौके पर 6 बच्चों सहित 14 की मौत

0
up-10-1024x542

यूपी: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में गुरुवार देर रात बारातियों से भरी बोलेरो ट्रक में घुस गई। इस भीषण हादसे में बोलेरो में सवार छः बच्चों सहित 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को पीड़ितों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं। दिल दहला देने वाली यह घटना जिले के कुंडा कोतवाली क्षेत्र में हुई। बारात से लौट रही तेज रफ्तार बोलेरो खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। देखते ही देखते घटना स्थल पर चीख पुकार मचने लगी। हादसे के वक्त हुई तेज आवाज से आस-पास के लोग पहुंचे तो उनके होश उड़ गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद बोलेरो को काट कर शवों को निकाला। हादसे की सूचना गांव और शादी वाले परिवार तक पहुंची तो वहां मातम छा गया कुंडा कोतवाली क्षेत्र के चौंसा जिरगापुर निवासी संतलाल यादव के बेटे सुनील यादव की बृहस्पतिवार को शादी थी। बारात नवाबगंज थानाक्षेत्र के शेखपुर गांव में गई थी। वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद देर रात बच्चों समेत 14 लोग बोलेरो से गांव लौट रहे थे। कुंडा के देशराज का इनारा के पास तेज रफ्तार बोलेरो एक खड़े ट्रक में जा घुसी, जिसके बाद चीख पुकार मच गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर पहुंचे लोगों की पास तक जाने की हिम्मत नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद बोलेरो को काटकर शवों को निकाला। इसके बाद शवों को कुंडा सीएचसी पहुंचाया। उधर हादसे की सूचना गांव में पहुंची तो वहां हाहाकार मच गया। बरात में भी मातम छा गया। शवों के अस्पताल में पहुंचने पर मजमा लग गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed