April 24, 2026

ऑपरेशन साइबर शील्ड में बड़ा खुलासा: 300+ फर्जी सिम का नेटवर्क बेनकाब, 7 आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20260410-WA0004_copy_800x600

रायपुर – रेंज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय रायपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड के अवैध कारोबार का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में 300 से अधिक फर्जी सिम कार्ड से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है, जिनका उपयोग देशभर में साइबर ठगी के लिए किया जा रहा था।

करोड़ों की साइबर ठगी से कनेक्शन

जांच में सामने आया कि इन फर्जी सिम का इस्तेमाल—
म्यूल बैंक खातों
टेलीग्राम रिव्यू टास्क
ऑनलाइन जॉब फ्रॉड
फेक सोशल मीडिया अकाउंट
शेयर ट्रेडिंग ठगी
सस्ते सामान का झांसा देकर धोखाधड़ी जैसे संगठित साइबर अपराधों में किया जा रहा था।

दो बड़े प्रकरणों का खुलासा

🔹 थाना माना (रायपुर ग्रामीण) – ₹20.28 लाख की ठगी
🔹 थाना आजाद चौक – ₹6.42 लाख की ठगी

दोनों मामलों में इंडसइंड बैंक और साउथ इंडियन बैंक के म्यूल अकाउंट और फर्जी सिम का उपयोग सामने आया है। विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा की जा रही है।

ऐसे करते थे फर्जीवाड़ा

गिरफ्तार आरोपी मोबाइल दुकानों के माध्यम से कस्टमर के डबल थंब स्कैन और आई ब्लिंक से e-KYC कर बिना जानकारी के अतिरिक्त सिम एक्टिवेट करते थे। आधार की कॉपी से फर्जी D-KYC कर सिम निकालते थे। इसके बाद इन सिम को ऊंचे दाम पर साइबर अपराधियों को बेच दिया जाता था।

कहां-कहां से हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपी रायपुर, दुर्ग, बलौदा बाजार और वेस्ट बंगाल से जुड़े हैं। इनमें मोबाइल दुकान संचालक और सिम बेचने वाले एजेंट शामिल हैं।

पुलिस की अपील

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि—अपने नाम पर जारी सिम की नियमित जांच करें..अनजान लोगों को दस्तावेज न दें..किसी भी संदिग्ध कॉल/ऑफर से सतर्क रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *