कटोरा तालाब इलाके में ब्यूटी पार्लर–स्पा संचालिका से बदसलूकी, लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ – रायपुर के कटोरा तालाब क्षेत्र में 25 फरवरी 2026 की रात करीब 10 बजे उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक महिला द्वारा संचालित ब्यूटी पार्लर एवं स्पा में दो अज्ञात युवक जबरन स्पा कराने की जिद करने लगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुकान बंद होने के बाद दोनों युवक वहां पहुंचे और स्पा कराने का दबाव बनाने लगे। संचालिका द्वारा दुकान बंद होने और स्टाफ के घर चले जाने की बात कहने पर दोनों आरोपियों ने शराब के नशे में बहसबाज़ी शुरू कर दी। इसी दौरान एक आरोपी ने अपने पास रखी लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग कर दी और दोनों मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना गुरुवार की दोपहर संचालिका द्वारा थाना सिविल लाइन में दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और महज़ 2 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल और एक एयर गन भी बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपी
सुनील कुमार पाण्डेय (46 वर्ष)
पिता – संतराम पांडेय
निवासी – शेखपुर, प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश)
पेशा – प्राइवेट पीएसओ
अंगद सिंह (33 वर्ष)
पिता – विनोद सिंह
निवासी – आदर्श नगर, मोवा (रायपुर)
पेशा – ड्राइवर
पुलिस द्वारा मामले में संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

