March 6, 2026

माना कैम्प की बेटी तृति सिंह ने अंतरराष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में जीते दो पदक, क्षेत्र का नाम किया रोशन

0
IMG-20260212-WA0007_copy_600x763


रायपुर – माना कैम्प की प्रतिभाशाली खिलाड़ी तृति सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। नई दिल्ली स्थित K.D. जाधव इंडोर स्टेडियम, IG स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 5th इंडिया ओपन इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग कप 2026 (04 फरवरी से 08 फरवरी 2026) में तृति सिंह ने दो पदक जीतकर बड़ी सफलता हासिल की।

प्रतियोगिता में तृति सिंह ने यंगर कैडेट्स वर्ग (9 वर्ष), भार वर्ग – 28 किलोग्राम में भाग लिया। उन्होंने क्रिएटिव फॉर्म हार्ड स्टाइल (CFHS) इवेंट में स्वर्ण पदक जबकि पॉइंट फाइट इवेंट में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली तृति सिंह की इस उपलब्धि से माना कैम्प सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। खेल प्रेमियों, स्थानीय नागरिकों एवं परिजनों ने तृति सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

तृति सिंह की यह सफलता आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है और यह साबित करती है कि समर्पण, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनाई जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed