March 6, 2026

छत्तीसगढ़ की मीडिया दुनिया में तेज़ी से बढ़ती एक महिला पत्रकार को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म

0
Screenshot_20260212_130208_copy_800x709

रायपुर – छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता जगत में इन दिनों एक तेज़-तर्रार महिला पत्रकार को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं। कहा जा रहा है कि यह महिला पत्रकार अपने पेशेवर प्रभाव और मीडिया संस्थान की पहुंच के दम पर न सिर्फ अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं, बल्कि सरकारी महकमों में अपने परिजनों को काम और टेंडर दिलाने में भी प्रभावशाली भूमिका निभा रही हैं।

मीडिया गलियारों में चर्चा है कि महिला पत्रकार की सरकारी अधिकारियों के बीच ऐसी पकड़ बन चुकी है कि कई विभागों में उनका नाम आते ही अधिकारी सतर्क हो जाते हैं। पत्रकारिता के नाम पर बैनर और चैनल की ताकत के कथित दुरुपयोग को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। कुछ पत्रकारों का कहना है कि खबरों की धमक दिखाकर निजी हित साधने की प्रवृत्ति पत्रकारिता की मूल भावना के खिलाफ है।

सूत्रों के मुताबिक, जनसंपर्क विभाग में महिला पत्रकार के परिवार के एक सदस्य को कंसल्टेंट के रूप में नियुक्त किए जाने और उन्हें मोटी सैलरी मिलने की जानकारी सामने आने के बाद पत्रकार जगत में हलचल मच गई। कम समय में इस तरह की तरक्की को लेकर कई वरिष्ठ पत्रकारों ने आपत्ति जताई है और पूरे मामले की पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं।

बताया जा रहा है कि महिला पत्रकार के प्रभाव के चलते कई मंत्री और अधिकारी असहज महसूस करते हैं। उनके चैनल की पहुंच और खबरों के असर को लेकर भी चर्चाएं आम हैं। इसी वजह से आम लोगों और पत्रकारों के बीच उन्हें लेकर तरह-तरह की उपमाएं दी जा रही हैं, हालांकि ये सभी बातें फिलहाल चर्चाओं और दावों तक ही सीमित हैं।
एक और अहम सवाल यह उठ रहा है कि जिस मीडिया संस्थान से महिला पत्रकार जुड़ी हैं, वह संस्थान स्वच्छ और निष्पक्ष पत्रकारिता की बात करता है, लेकिन यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह संस्थान की साख के लिए भी गंभीर विषय हो सकता है। दिल्ली के सेक्टर-16 फिल्म सिटी से संचालित चैनल के शीर्ष प्रबंधन को इस पूरे घटनाक्रम की कितनी जानकारी है, यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है।


फिलहाल यह मामला छत्तीसगढ़ की मीडिया बिरादरी में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। हालांकि, संबंधित आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और न ही किसी विभाग की ओर से इस पर कोई औपचारिक बयान सामने आया है। ऐसे में पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और पारदर्शिता की मांग तेज़ होती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed