रायपुर ग्रामीण को मिला नया एसपी, आईपीएस श्वेता सिंह ने संभाला कार्यभार,नशामुक्त और अपराधमुक्त ग्रामीण क्षेत्र बनाने का लिया संकल्प
छत्तीसगढ़ – रायपुर ग्रामीण पुलिस को नया नेतृत्व मिल गया है। आईपीएस अधिकारी श्वेता सिंह ने रायपुर ग्रामीण जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया।
पदभार संभालने के बाद एसपी श्वेता सिंह ने जिले के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते नशे को गंभीर समस्या बताते हुए इसके खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।
एसपी श्वेता सिंह ने कहा कि ग्रामीण इलाकों को अपराध और नशामुक्त बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। इसके लिए सख्त कार्रवाई के साथ-साथ आम जनता का सहयोग भी आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे नशे और अपराध के खिलाफ पुलिस का साथ दें।
उनकी इस पहल को छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में नशे की समस्या पर नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

