July 24, 2026

माना कैंप में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पूर्व सैनिकों का सम्मान एवं स्वास्थ्य-रक्तदान शिविर आयोजित

0
FB_IMG_1769191987436_copy_800x655

( रिपोर्ट – बिप्लव दत्ता ) रायपुर – आज नगर पंचायत माना कैंप में आज़ाद हिन्द फौज़ के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर स्वामी जन सेवा समिति एवं नगर पंचायत माना कैंप द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों का सम्मान, रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, पूर्व सैनिक एवं आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा/फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी याद में श्रद्धांजलि से की गई। इसके बाद पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया, जिसमें उनके योगदान एवं देश सेवा को सराहा गया।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रक्तदान शिविर रहा, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और नागरिकों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। साथ ही स्वास्थ्य शिविर में लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें ब्लड प्रेशर, शुगर, और अन्य सामान्य जांच शामिल थीं।

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का बलिदान और देशभक्ति हमें हमेशा प्रेरित करती रहेगी। इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम से समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है और जनकल्याण की भावना को बढ़ावा मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed