April 26, 2026

धान खरीदी में लापरवाही, पखांजुर में 2 पटवारी सस्पेंड

0
Patwari-suspended

छत्तीसगढ़ – कांकेर जिले के पखांजुर में धान खरीदी व्यवस्था में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। खरीदी केंद्र पर बिना जाए ही धान के टोकन का सत्यापन करने के आरोप में दो पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार पटवारी आशीष पवार और आकाश कश्यप ने नियमों का उल्लंघन करते हुए धान खरीदी केंद्र पर उपस्थित हुए बिना टोकन का सत्यापन किया था। दोनों पटवारी खरीदी केंद्र के नोडल अधिकारी के रूप में तैनात थे।

मामले की जांच के बाद SDM ने दोनों अधिकारियों को सस्पेंड करने की कार्रवाई की है। प्रशासन ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए स्पष्ट किया है कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रशासनिक कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और अन्य कर्मचारियों को भी नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *