March 6, 2026

बिलासपुर रेल हादसा: लोकल ट्रेन और मालगाड़ी की आमने-सामने भिड़ंत,8 लोगो की मौत और दो दर्जन से ज्यादा घायल

0
Bilaspur-Rail-Accident-1-1024x576

छत्तीसगढ़ – बिलासपुर जिले से सोमवार शाम एक दर्दनाक रेल हादसे की खबर आई है। लाल खदान रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन आपस में टकरा गईं।

हादसा इतना भीषण था कि कई डिब्बे पटरी से उतर गए और कुछ एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए। बताया जा रहा है कि हादसा बिलासपुर स्टेशन से करीब 5 किलोमीटर दूर, गटोरा और बिलासपुर स्टेशन के बीच हुआ।

16 से अधिक यात्री घायल, कई की हालत गंभीर

हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की खबर है। साथ ही 16 से अधिक यात्रियों के घायल होने की जानकारी मिली है, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेन के डिब्बों से चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े और घायलों को निकालने में हाथ बंटाया।

रेलवे और जिला प्रशासन ने एंबुलेंस की व्यवस्था कर घायल यात्रियों को नजदीकी सिम्स हॉस्पिटल और अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे की रेस्क्यू टीम आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मौके पर राहत-बचाव अभियान जारी है।

ट्रेन के डिब्बों में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए गैस कटरऔर क्रेन की मदद ली जा रही है। हादसे के बाद पूरे हावड़ा रूट पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है, जिससे कई गाड़ियां अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी हैं।

सहायता राशि की हुई घोषणा

रेल मंत्री ने हादसे की जानकारी ली है। मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को ₹5 लाख तथा सामान्य रूप से घायल यात्रियों को ₹1 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाएगी । वही छत्तीसगढ़ सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए और घायलो का 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने का ऐलान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed