March 6, 2026

बारिश से फसलों को भारी नुकसान,किसानों का जोरदार प्रदर्शन,तीन दिन में सर्वे का आश्वासन

0
khairgarh-1140x675

छत्तीसगढ़ – खैरागढ़ जिले में बे-मौसम बारिश से फसलों के भारी नुकसान हुआ है, इससे किसानों में आक्रोश है। मंगलवार को जिले के सैकड़ों गांवों के हजारों किसान धान की बालियां अपने हाथों में लेकर खैरागढ़ जिला मुख्यालय पहुंचे। विधायक यशोदा वर्मा के नेतृत्व में किसानों ने कलेक्टोरट कार्यालय के सामने प्रभावी प्रदर्शन किया और फसल नुकसान का सर्वे कराकर तत्काल मुआवजा देने की मांग की।

करीब एक घंटे तक कलेक्टोरेट के सामने विरोध प्रदर्शन के कारण मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई। किसानों ने कहा कि हाल की बे-मौसम बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। जिन खेतों की फसल कट चुकी थी, वे पूरी तरह सड़ गईं. जबकि खड़ी फसलें गिरकर खराब हो गईं।

किसानों की मांग पर डिप्टी कलेक्टर अविनाश ठाकुर का कहना है कि किसानों की प्रमुख मांग है कि बे मौसम बारिश से उनकी जो फैसलें खराब हुई हैं, इसका सर्वे किया जाए। इसके बाद उन्होंने आश्वस्त किया कि तीन दिन के भीतर हम सर्वे करवा लेंगे। जितनी भी क्षति हुई है, उसका उन्हें शासन के नियमानुसार भुगतान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed