March 6, 2026

माना ब्लू वाटर में डूबे दो छात्र,नहाने के दौरान हादसा,दोनों छात्र कक्षा 10वीं के थे

0
Chhattisgarh-News_20251031_191255_0000

छत्तीसगढ़ – नया रायपुर के ब्लू वाटर में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां घूमने पहुंचे दो स्कूली छात्र जयेश साहू और मृदुल वंजारिया की पानी में डूबने से मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा दोपहर करीब 12 बजे माना थाना क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों छात्र कक्षा 10वीं के थे और टाटीबंध के छत्तीसगढ़ स्कूल में पढ़ते थे।

जानकारी के अनुसार, सात से आठ दोस्तों का एक ग्रुप आज ब्लू वाटर घूमने पहुंचा था। सभी ने झील में नहाने का फैसला किया। इसी दौरान जयेश और मृदुल गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनके दोस्तों ने जब उन्हें डूबता देखा तो शोर मचाकर मदद मांगी। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एसडीआरएफ को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि ब्लू वाटर की गहराई करीब 300 फीट से ज्यादा है। एक ग्रामीण ने बताया कि दोनों बच्चों में से एक को तैरना नहीं आता था, जब उसका साथी उसे बचाने गया तो दोनों गहराई में समा गए।

पुलिस ने बताया कि दोनों छात्रों की पहचान की पुष्टि हो चुकी है और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। घटना के बाद गांव और स्कूल में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ब्लू वाटर क्षेत्र में बाड़ लगाई जाए और तैरने पर प्रतिबंध लगाया जाए, ताकि आगे और जानें न जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed