March 6, 2026

परम पूज्य गुरु घासीदास का अपमान करने वाला भाजपा नेता, भाजपा प्रदेश से माफी मांगे – दीपक बैज

0
1461448-deepak-baij-1024x614_copy_800x480

रायपुर – महापुरूषों, धार्मिक भावनाओं का अपमान गलत है, ऐसी धृष्टता सर्वथा अस्वीकार्य। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कल रायगढ़ में एक भाजपा नेता के द्वारा परमपूज्यनीय बाबा गुरू घासीदास के बारे में अभद्र टिप्पणी की गयी। इसके द्वारा की गई टिप्पणी बेहद ही निंदनीय है। भाजपा अपने इस कार्यकर्ता के कृत्य के लिए माफी मांगे। इस टिप्पणी से छत्तीसगढ़ के लोगों की भावनायें आहत हुई है। इसके साथ ही घरघोड़ा के एक मंदिर में भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण की मूर्तियां तोड़ दी गयी, यह घटनायें विचलित करने वाली है। रायगढ़ में महान पंत घासीदास बाबा के बारे में गलत भाषा का प्रयोग करने वाले की फोटो भाजपा नेता मंत्री ओपी चौधरी के साथ है व भाजपा का गमछा पहना है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से संतों महापुरुषों, अवतारों के बारे में गलत और आपत्तिजनक टिप्पणियां कुछ लोगों ने की। यह छत्तीसगढ़ की संस्कृति और छत्तीसगढ़िया संस्कारों के खिलाफ है। महापुरुषों के खिलाफ की जा रही यह टिप्पणियां राज्य की शांति, भाईचारा को बिगाड़ने की साजिश प्रतीत हो रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सामाजिक सद्भावना के खिलाफ की जा रही विवादित टिप्पणियां सरकार की कमजोरी को भी दर्शाती है, सरकार कमजोर और दिशाहीन है, तभी अराजक तत्व हावी हो रहे है और बिना किसी भय के खिलाफ जहर उगल रहे है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अभद्र भाषा बोलने वालों के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। कोई भी किसी को बख्शा नहीं जाना चाहिए, कानून ऐसे कार्यवाही करे कि दुबारा कोई भी ऐसी गलती करने के पहले दस बार सोचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed