March 7, 2026

रात 12 बजे के बाद कोई भी बार- पब खुला मिला तो सीधा सील,आबकारी आयुक्त आर. संगीता ने प्रदेश भर के कारोबारियों की बैठक बुलाई और दिए साफ निर्देश

0
Screenshot_20251002_000120_copy_800x760

छत्तीसगढ़ – रायपुर सहित पूरे प्रदेश में बार और पब और होटलों पर नियमों के उल्लंघन को लेकर आबकारी विभाग ने सख्ती दिखाई है। हाल ही में कई बार तय समय के बाद खुले पाए गए थे।

इसके बाद आबकारी आयुक्त आर. संगीता ने बुधवार को प्रदेश भर के कारोबारियों की बैठक बुलाई और साफ निर्देश दिए कि नियमों का पालन करना होगा।

आयुक्त ने कहा कि रात 12 बजे के बाद कोई भी बार खुला मिला तो सीधा सील कर दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए कि नियम तोड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। यह चेतावनी सिर्फ कारोबारियों के लिए ही नहीं बल्कि उन अफसरों पर भी लागू होगी, जिनके क्षेत्र में लापरवाही होगी।

बैठक में छत्तीसगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष तरंजीत होरा भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर से 55 से ज्यादा कारोबारी इस बैठक में शामिल हुए। टाइमिंग, सिक्योरिटी और संदिग्ध गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई। कारोबारियों ने भी रात 12 बजे तक बार संचालन पर सहमति दी।

बैठक में सुरक्षा को लेकर भी चर्चा हुई। तय किया गया कि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी और जरूरत पड़ने पर पुलिस और आबकारी विभाग मिलकर कार्रवाई करेंगे। इससे ग्राहकों और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed