March 7, 2026

नशे में धुत पुलिककर्मी की शरारत,युवक को रोककर जेब से 2 हजार निकाले,लोगों ने पुलिसकर्मी पर सख्त कार्रवाई मांग

0
screenshot-2025-10-02-123021_1759388498

रायपुर – शराब के नशे में धुत एक पुलिस कान्स्टेबल की हरकत ने शर्मसार कर दिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जांच के बहाने नशे में धुत पुलिसकर्मी ने युवक को रोका और उसकी जेब से 2 हजार रुपए निकाल लिए। युवक ने जब पैसे वापस मांगे तो पुलिसकर्मी ने हड़का दिया

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। मामला गंज थाना क्षेत्र के फाफाडीह शराब भट्टी के पास का है। वीडियो में तीन-चार लड़के पुलिस कांस्टेबल को घेर कर खड़े हैं।

उनका कहना है कि कांस्टेबल पूरी तरह से नशे में था। वे लोग मजदूरी करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान कान्स्टेबल ने उन्हें रोक लिया। फिर उनकी जांच करने लगा। मजदूर की जेब में 2 हजार रुपये थे। कांस्टेबल ने उन पैसों को अपने पास रख लिया।

सख्त कार्रवाई की मांग

जब मजदूरों ने पैसा वापस मांगा तो उसने देने से मना कर दिए। इसके बाद वहां पर हंगामा की स्थिति हो गई। नशे में धूत पुलिसकर्मी को देखकर हर कोई विरोध करने लगा।

वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। फिलहाल इस मामले के संज्ञान में आने के बाद पुलिस अफसरों का कहना है कि मामले में जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed