March 6, 2026

प्रदेश से करीब 5 लाख गौवंश गायब,भारत बीफ एक्सपोर्ट में ब्राजील के बाद दूसरे नंबर पर – पूर्व डिप्टी cm टीएस सिंहदेव

0
ts-singh-dev-92924076_copy_1600x900

छत्तीसगढ़ – पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने प्रदेश सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि सरगुजा सहित पूरे प्रदेश में लगभग 40 प्रतिशत पशुधन की कमी आई है। सिंहदेव ने दावा किया कि भाजपा की सरकार बनने के बाद से प्रदेश से करीब 5 लाख गौवंश गायब हो गए हैं।

पत्रकार वार्ता में सिंहदेव ने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर गौवंश का गायब होना गंभीर विषय है। उन्होंने सवाल किया कि सरकार बताए क्या ये पशु मर गए या फिर तस्करी कर बाहर भेज दिए गए। सिंहदेव का आरोप है कि सरगुजा और मैनपाट क्षेत्रों से यूपी और झारखंड की ओर गौवंश की तस्करी हो रही है।

सिंहदेव ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज भारत बीफ एक्सपोर्ट में ब्राजील के बाद दूसरे नंबर पर है। भाजपा शासित राज्यों महाराष्ट्र, यूपी और बिहार में सबसे बड़े बूचड़खाने चल रहे हैं और यह आधिकारिक रिकॉर्ड में दर्ज है।

सिंहदेव ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड मामले में यह खुलासा हुआ था कि बीफ एक्सपोर्ट करने वाली कंपनियों से भाजपा को चंदा मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोगों को गुमराह कर भावनात्मक मुद्दों को हवा दे रही है, जबकि सच्चाई कुछ और है।

सिंहदेव ने भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने गौठान योजना शुरू की थी ताकि आवारा और घुमंतू पशुओं को सुरक्षित स्थान मिल सके। वहां चारा और पानी की व्यवस्था होती थी। लेकिन भाजपा ने इस योजना को बंद कर दिया, जिससे पशुधन की स्थिति बिगड़ गई।

सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश सरकार को पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि 5 लाख गौवंश में कमी क्यों आई। साथ ही उन्होंने मांग की कि गौठानों को फिर से चालू किया जाए और पशुओं के लिए पर्याप्त चारा-पानी की व्यवस्था की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed