March 6, 2026

बढ़ती बिजली बिल से उपभोक्ता हो रहे परेशान ; गले में मीटर लटकाकर कलेक्टर से लगाई गुहार

0
WhatsApp-Image-2025-09-02-at-6.34.19-PM1-1024x576


बलौदाबाजार – जिले के ग्राम सुढ़ेला निवासी मजदूर विश्वनाथ भारद्वाज कलेक्टर दीपक सोनी के जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे। वह अपने गले में स्मार्ट मीटर लटकाकर आए और अधिकारियों को अपनी परेशानी सुनाई।

उनका कहना था कि पहले पुराने मीटर से सही बिल आता था, लेकिन अब 22 हजार रुपये का बिल थमा दिया गया। शिकायत करने पर इसे घटाकर 11 हजार किया गया। उन्होंने इसे मीटर की खामी बताते हुए कहा कि यह सीधे-सीधे उपभोक्ताओं से लूट है।

विश्वनाथ ने कहा कि मजदूरी करके परिवार का खर्च उठाना ही कठिन है, ऐसे में इतने बड़े बिजली बिल का भुगतान संभव नहीं। उन्होंने मांग की कि पुराने मीटर की तरह ही बिलिंग की जाए और स्मार्ट मीटर से राहत दी जाए।

कलेक्टर दीपक सोनी ने मौके पर ही बिजली विभाग के अधिकारियों को जांच के आदेश दिए और कहा कि उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों से कहा गया कि सही जांच कर मजदूर को न्याय दिलाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed