रायपुर सेंट्रल जेल कैंपस से कैदी फरार,काट रहा था उम्रकैद की सजा,घटना से प्रशासन में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ – रायपुर सेंट्रल जेल कैंपस आज एक कैदी फरार हो गया। कैदी उस दौरान मौका पाकर भाग गया जब उसे पांच कैदियों के साथ वेल्डिंग काम के लिए महिला जेल के पास ले जाया जा रहा था। इस घटना से प्रशासन में हड़कंप मंच गया है। सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे पांच कैदियों को जेल परिसर में बने महिला जेल के पास अंडर कंस्ट्रक्शन हिस्से में वेल्डिंग के काम के लिए ले जाया गया था।
इस दौरान, एक कैदी मौका पाकर वहां से भाग निकला। बताया जा रहा है कि यह कैदी लंबे समय से जेल में बंद था और वो उम्रकैद की सजा काट रहा था। कैदी के भागने की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में जांच कर रही है और कैदी को पकड़ने के लिए टीमें तैनात की गई हैं।

