March 6, 2026

शराब माफिया ने पुलिस टीम पर किया हमला, दो जवान घायल

0
Screenshot_20250802_001105_copy_800x749

छत्तीसगढ़ – रायपुर के सिलयारी इलाके में पुलिस टीम पर शराब माफिया ने हमला कर दिया। इसमें दो पुलिस जवान घायल हो गए और महिला कोटवार से भी हाथापाई और झूमा-झटकी की। पुलिस ग्राम कुरुद में अवैध शराब की बिक्री पर कार्रवाई करने पहुंची थी। मामले में आरोपी गजेंद्र धृतलहरे, मनोज धृतलहरे समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

धरसींवा थाना पुलिस को जानकारी मिली की सिलयारी इलाके में ग्राम कुरूद में अवैध शराब की बिक्री हो रही है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपियों का पकड़ना चाहा, तो उन्होंने पुलिस जवानों पर हमला कर दिया। जिससे दो जवान घायल हो गए। इस बीच महिला कोटवार रानी मानिकपुरी से भी आरोपियों ने हाथापाइ और झूमा-झटकी की।

पुलिस के मुताबिक, इस दौरान गजेन्द्र घृतलहरे, मनोज घृतलहरे, मोनिका और अन्य परिवार के लोगों ने पुलिस बल के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी और मारपीट करने लगे।

पुलिस के अलावा ग्राम कुथरैल की महिला कोटवार रानी मानिकपुरी के साथ भी हाथापाई व झूमा-झपटी की गई। मामले में पुलिस आरक्षक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed