March 6, 2026

नक्सली स्मारक पर तिरंगा फहराने वाले युवक की हत्या, जनअदालत लगाकर गला घोंटा

0
3-336

छत्तीसगढ़ – स्वतंत्रता दिवस पर कांकेर जिले में स्कूल परिसर में बने नक्सली स्मारक पर युवक ने तिरंगा फहराया था, उस युवक की नक्सलियों ने जनअदालत में गला घोंट कर हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक, मनेश नुरूटी (25) ग्राम बिनागुंडा का रहने वाला था। 15 अगस्त को उसने ग्रामीणों के साथ नक्सली स्मारक पर तिरंगा फहराया था। अगले दिन नक्सलियों ने जनअदालत में उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद बैनर लगाकर पुलिस की मुखबिरी करने की बात कही थी।

नक्सलियों ने बैनर में लिखा कि सरपंच रामजी धुर्वा ने डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड जवानों और टीआई के साथ मिलकर कई लोगों को अपने साथ जोड़ा। उन्होंने इलाके की गुप्त सूचना पुलिस को देकर मुठभेड़ करवाई। बिनागुंडा मुठभेड़ के लिए बैजू नरेटी को जिम्मेदार ठहराते हुए नक्सलियों ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी है।

नक्सलियों ने बैनर में बिनागुंडा मुठभेड़ का जिक्र किया है। बता दें, 16 अप्रैल 2024 को बिनागुंडा इलाके में सुरक्षा बलों ने 29 नक्सलियों को मार गिराया था। इनमें खूंखार नक्सली लीडर शंकर राव भी मारा गया था। इसके बाद क्षेत्र में कई मुठभेड़ें हुईं और नक्सली वहां से भाग गए थे। अब नक्सलियों ने फिर से अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed