March 6, 2026

क्रेडा अध्यक्ष सवन्नी की कमीशनखोरी सुशासन का आईना – कांग्रेस

0
1200-675-24240397-thumbnail-16x9-deepak-baij-padyatra-aspera

रायपुर – क्रेडा में काम करने वाले ठेकेदारों और वेंडरों ने भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी को उजागर किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि क्रेडा के ठेकेदारों ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी द्वारा हर काम में 3 प्रतिशत कमीशन उगाही का आरोप लगाया है तथा कमीशन नहीं देने पर ठेकेदारों को परेशान किया जा रहा है। क्रेडा के ठेकेदारों का यह आरोप छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के सुशासन की असली तस्वीर है। प्रदेश के हर विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है। बिना मोटे कमीशन के राज्य में कोई कार्य नहीं होता है। डेढ़ साल में भी सरकार और मंत्रियों का भ्रष्टाचार खुलकर सामने आने लगा है। मंत्री केवल कमीशन का हिसाब रखने में ही रूचि रखते है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजयुमो अध्यक्ष रवि भगत ने डीएमएफ के घोटाले को उजागर किया तो उन पर नोटिस जारी हो गयी। अब एक बार फिर से क्रेडा के ठेकेदार कमीशनखोरी के खिलाफ लामबंद हुये है, इसके पहले राजनांदगांव में जल जीवन मिशन की कमीशनखोरी की शिकायत ठेकेदार एसोसिएशन ने किया था।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी साय सरकार की पहचान बन गयी है। बिना कमीशन के प्रदेश में किसी विभाग में कोई काम नहीं हो सकता। आबकारी, पीएचई, कृषि सभी विभागों में कमीशन के टारगेट फिक्स हो गये है। अब तो लोग साय सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ लामबंद हो रहे है। आबकारी विभाग में अधिकारी दुकानों को कमीशन का टार्गेट दे रहे है, इसका वीडियो वायरल हो रहा है। राजनांदगांव के कांट्रेक्टर एसोसिएशन के द्वारा जल जीवन मिशन योजना में ठेकेदारों को भुगतान के एवज में पीएचई विभाग के ईई और एसडीओ द्वारा 10 प्रतिशत की कमीशन मांगे जाने की लिखित शिकायत विगत 2 अप्रैल 2024 को जल जीवन मिशन के प्रदेश संचालक से की है। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने उक्त शिकायत पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं किया है। मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के मंत्रियों का मौन इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सरकार की सहमति और संरक्षण में ही लूट का यह खेल खेला जा रहा है। कांट्रेक्टर एसोसिएशन ने अपने शिकायत पत्र में यह भी कहा है कि ईई और एसडीओ के द्वारा यह बताया गया है उनके द्वारा लिए जाने वाला कमीशन ऊपर वालों के लिए है। मुख्यमंत्री साय यह स्पष्ट करें, कि क्या यह कमीशन छत्तीसगढ़ को रिमोट से चलाने वाले मोदी और शाह तक पहुंचाया जा रहा है?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार के भ्रष्टाचार का आलम यह है कि 200 रू. का पानी का एक जग 32,000 में खरीदा जाता है, 1 लाख की टीवी 10 लाख में खरीदी जा रही है। सरकार का कोई भी ऐसा विभाग नहीं है जहां बिना कमीशन के आम आदमी का कोई काम हो सके। सरकार का राजस्व, परिवहन और आबकारी विभाग तो भ्रष्टाचार के केंद्र बन चुके है। पूरे प्रदेश में नकली होलोग्राम लगाकर अवैध शराब सरकारी दुकानों में बेचा जा रहा है। नकली और बिना होलोग्राम वाली शराब बेचने में सरकार के उच्च पदस्थ लोगों का हाथ है। अवैध रेत का उत्खनन और परिवहन तो राज्य के भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार का बड़ा उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed