IAS अधिकारियों के तबादले,नम्रता जैन को रायपुर की नई अपर कलेक्टर किया गया नियुक्त
रायपुर – छत्तीसगढ़ सरकार ने आज IAS अधिकारियों के तबादले का बड़ा आदेश जारी किया। इस आदेश में नम्रता जैन को रायपुर की नई अपर कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे सुकमा जिला पंचायत में CEO के पद पर कार्यरत थीं।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार:
- नम्रता जैन अब रायपुर अपर कलेक्टर होंगी। (Raipur Additional Collector IAS Posting)
- हेमंत रमेश नंदनवार बीजापुर से महासमुंद भेजे गए हैं।
- मुकुंद ठाकुर, कृषि विभाग से सुकमा जिला पंचायत CEO बनाए गए।
- नम्रता चौबे को बीजापुर जिला पंचायत CEO बनाया गया।
- प्रखर चंद्राकर अब गरियाबंद में C.E.O. होंगे।

