March 7, 2026

मुठभेड़ में 6 नक्सली लीडर ढेर, AK-47 और SLR राइफल समेत भारी हथियार बरामद,बस्तर आईजी ने की पुष्टि

0
naxali

छत्तीसगढ़ – अबूझमाड़ के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच आज मुठभेड़ हुई है, जिसमें अब तक 6 नक्सली लीडर मारे गए हैं। मौके से जवानों ने AK-47, SLR राइफल, विस्फोटक सामग्री और अन्य हथियार भी बरामद किए हैं।

बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी ने मुठभेड़ की आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि ऑपरेशन अभी भी जारी है। सुरक्षाबलों की टीमें लगातार सर्चिंग अभियान में लगी हुई हैं और दोनों ओर से फायरिंग अब भी हो रही है। यह मुठभेड़ नारायणपुर और महाराष्ट्र की सीमा से लगे अबूझमाड़ के घने जंगलों में हो रही है, जो नक्सल गतिविधियों का गढ़ माना जाता है।

मानसून सीजन में भी सुरक्षा बलों ने नक्सल विरोधी अभियानों की रफ्तार धीमी नहीं की है। खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने सर्चिंग ऑपरेशन शुरू किया था। इस दौरान माओवादी कैडरों से आमना-सामना हुआ और दोपहर से लेकर देर शाम तक लगातार हाई इंटेंसिटी मुठभेड़ होती रही।

अब तक की जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने 6 माओवादियों के शव बरामद किए हैं। इनमें कई वरिष्ठ कैडर शामिल बताए जा रहे हैं। मुठभेड़ स्थल से AK-47, SLR, बड़ी मात्रा में विस्फोटक, बैग्स और दैनिक उपयोग की सामग्रियाँ भी बरामद हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed