March 7, 2026

भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल के खिलाफ की गई ईडी की कार्यवाही भाजपा का राजनैतिक षड़यंत्र – दीपक बैज

0
IMG-20250702-WA0408

रायपुर – पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल के खिलाफ की गई ईडी की कार्यवाही को कांग्रेस ने भाजपा का राजनैतिक षड़यंत्र बताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह लड़ाई छत्तीसगढ़ की संपदा को लूटने वालो तथा छत्तीसगढ़ की संपदा को बचाने वालों की लड़ाई है। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार राज्य के जल, जंगल, जमीन सहित खनिज संपदा कोयला की खदानें तथा आयरनओर की खदानें अडानी को सौंप रही है। कांग्रेस इसका हर स्तर पर मुखर विरोध कर रही है। तमनार में अडानी समूह के इशारे पर जंगल की कटाई की जा रही है जिसका कांग्रेस ने विरोध किया। मैं स्वयं और भूपेश बघेल एवं विधायक साथी उस कटाई का विरोध करने गये थे। भूपेश बघेल एवं कांग्रेस के विधायक तमनार वन कटाई के मामले को विधानसभा में उठाने वाले थे इसीलिये अडानी के इशारे पर ईडी ने भूपेश बघेल के यहां छापेमारी किया उनके पुत्र को षड़यंत्रपूर्वक गिरफ्तार किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि ईडी की टीम पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के निवास पर पहुंचना तथा उनके पुत्र की गिरफ्तारी राजनीतिक प्रतिशोध है, जो साफ दिख रहा है। अगर भाजपा यह सोच रही है कि कांग्रेस को डराया या रोका जा सकता है, तो यह उसकी सबसे बड़ी भूल है। कांग्रेस न झुकी है, न झुकेगी अब हर षड्यंत्र का जवाब और भी दमदार होगा। भाजपा और अडानी के संगठित लूट को कांग्रेस बेनकाब करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed