बाबा ने किया भगवा का अपमान,फार्म हाउस योगा श्रम में गांजा बेचने वाला योगी गिरफ्तार
शशिकांत देवांगन
राजनांदगांव – जिला पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार गस्त पेट्रोलिंग कर अवैध गतिविधियों, अवैध गांजा, शराब, विक्रेता चाकुबाज एवं अन्य असमाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखकर लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी कड़ी में मुखबीर कि सूचना पर डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र कें प्रज्ञागिरी पहाड़ी के पास योगी बाबा कांती अग्रवाल पिता प्रहलाद अग्रवाल उम्र 45 वर्ष साकिन प्रज्ञागिरी पहाड़ी के पास डोंगरगढ़ के द्वारा अपने फार्म हाउस पर अवैध गांजा रखकर बेचने कि सूचना पर पुलिस ने फार्म हाउस मे छापा मार कार्यवाही करते बाबा को गाँजा कें साथ गिरफ्तार कर जेल ke सलाखों मे भेजने मे कामयाबी हासिल की है
प्रज्ञागिरी पहाड़ी के पास स्थित योगी बाबा कांतीलाल अग्रवाल के फाॅर्म हाउस मे विधिवत रेड कार्यवाही किया गया, मौके पर फाॅर्म हाउस मे उपस्थित संदेही योगी बाबा कांती अग्रवाल को अवैध गांजा रखने बेचने की सूचना से अवगत कराकर उसकी सहमति से गवाहों के समक्ष विधिवत तलाशी लिया गया। तलाशी दौरान बरामदा में रखे दीवान के अंदर से दो पैकेट मादक पदार्थ अवैध गांजा बरामद होने पर आरोपी योगी कांती अग्रवाल पिता प्रहलाद अग्रवाल उम्र 45 वर्ष से अवैध गांजा कुल वजन 1.993 किलोग्राम किमती- 20000/-रू0 को विधिवत जप्त किया जाकर आरोपी को एनडीपीएस एक्ट कि धारा 20(ख) के तहत विधिवत गिरफ्तार कर बाद कार्यवाही माननीय न्यायालय पेश किया गया। कार्यवाही दौरान आरोपी फार्महाउस योगाश्रम से अवैध गांजा के साथ आपत्तिजनक अनैतिक सामान भी बरामद किया गया है। आरोपी से पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा स्वयं डोंगरगढ़ का स्थाई निवासी होना जो विगत 20 वर्षों से गोवा में योगाश्रम चलाना जिसमें विदेशी पर्यटकों को योगाध्यान सिखाना बताता है एवं 100 से अधिक देशों की यात्रा, 10 से अधिक एन0जी0ओ0 संस्था का डायरेक्टर होना बताया है। आरोपी गोवा के तर्ज पर डोंगरगढ प्रज्ञागिरी के पास 02 माह से योगाश्रम का निर्माण कर था। आरोपी के एनजीओ संस्थान व विदेश यात्रा की जांच कर विधि पुर्वक कार्यवाही की जायेगी।

