माना कैम्प नवोदय विद्यालय में योग दिवस पर भव्य आयोजन, पवन साय की गरिमामयी उपस्थिति
रायपुर – योग, स्वस्थ जीवन का आधार है। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत करता है, बल्कि मानसिक संतुलन और आध्यात्मिक उन्नति के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। इसी संदेश को लेकर आज नगर पंचायत माना कैम्प के नवोदय विद्यालय में योग दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आज नगर पंचायत माना कैम्प के नवोदय विद्यालय में माननीय पवन साय, संगठन महामंत्री भाजपा के उपस्थिति के साथ रायपुर शहर जिला उपाध्यक्ष श्यामा प्रसाद चक्रवर्ती, नगर पंचायत के अध्यक्ष संजय यादव, उपाध्यक्ष के.येबु ,माना मंडल के अध्यक्ष भीमवंवत निषाद,पूर्व मंडल अध्यक्ष भाई रविन्द्र सिंह ठाकुर ,महामंत्री भाई नरेश पिल्लै ,पार्षद लोकमति ठाकुर ,पार्षद काजल मंडल, पार्षद लीना साहा, पार्षद अंजना चौधरी, पार्षद नंदो बर्मन, पार्षद प्रेम मंडल,छाया पार्षद चित्रलेखा साहू, छाया पार्षद अंजना गाईन, पूर्व पार्षद भाई मिथुन मंडल,पूर्व पार्षद तरुण रॉय,पूर्व पार्षद तरुण वेध, हरि राम साहू ,प्रदीप बिस्वास,संदीप कर्मकार ,संजय साहा,शंभू मंडल, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवकगण,सभी महिला समिति के सदस्य, सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य नरेश यादव, हाई स्कूल की प्राचार्या ,नगर पंचायत माना के मुख्य नगर पालिका अधिकारी,सभी कर्मचारीगण,नवोदय विद्यालय के प्राचार्य,सभी शिक्षकगण के साथ आज की योग शिक्षिका जानकी साहू जी,आज के इस पूरे कार्यक्रम के प्रभारी सौरभ आहूजा उपस्थित हुए ।

माना कैम्प योग दिवस कार्यक्रम ने सभी को स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित किया और यह आयोजन सामाजिक सहभागिता और स्वास्थ्य जागरूकता का बेहतरीन उदाहरण बना।

