March 7, 2026

माना सिविल अस्पताल की पार्किंग और परिसर में पसरा अंधेरा, मरीजों और परिजनों को हो रही परेशानी

0
IMG20250620205741_copy_800x600

रायपुर – माना सिविल अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को अब एक और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय अस्पताल का परिसर और पार्किंग एरिया अंधेरे में डूबा रहता है, जिससे सुरक्षा और आवाजाही दोनों में समस्या आती है।

हालांकि अस्पताल प्रबंधन द्वारा स्ट्रीट लाइट्स और एलईडी लाइट्स लगाने की व्यवस्था की गई है, लेकिन हकीकत यह है कि कई लाइटें बिलकुल बंद पड़ी हैं, और कुछ जगहों पर जो लाइट्स जल भी रही हैं, उनकी रोशनी इतनी धीमी है कि कोई असर नहीं होता।

जब मरीज या उनके परिजन रात में अस्पताल के गेट से प्रवेश करते हैं, तो चारों ओर फैला अंधेरा डर का माहौल पैदा करता है। परिसर के अंदर मुख्य भवनों में लाइट की व्यवस्था दुरुस्त है, लेकिन आंगन, गलियारे और पार्किंग एरिया में अंधेरे के कारण लोगों को काफी असुविधा होती है।

स्थानीय लोगों और अस्पताल में आने-जाने वालों की मांग है कि प्रशासन इस समस्या पर तत्काल ध्यान दे और सभी खराब लाइट्स को दुरुस्त किया जाए। साथ ही, ऐसे संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त लाइटिंग की व्यवस्था हो, ताकि मरीजों को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed