सरकारी किताबें बेचते पकड़ी गई,डीईओ ने किया निलंबित
छत्तीसगढ़ – धरसींवा से सरकारी स्कूल की पुस्तकें बेचने का बड़ा मामला सामने आया है। एक संकुल समन्वयक पूर्णमा वर्मा को स्कूली पाठ्यक्रम की पुस्तकें अवैध रूप से बेचते रंगे हाथों पकड़ा है। यह काम को अंजाम किसी अधिकारी ने नहीं, वरन ग्रामीणों ने दिया है। इसके बाद DEO ने कार्रवाई करते हुए संकुल संमन्वयक पूर्णमा वर्मा को सस्पेंड कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, संकुल समन्वयक पूर्णमा वर्मा शनिवार, 14 जून की शाम साढ़े छह बजे सांकरा शासकीय स्कूल की पुस्तकें कबाड़ वाले को बुलाकर बेंच रही थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद जानकारी मिलने पर शाला विकास समिति अध्यक्ष नोहर वर्मा भी मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को मामले की शिकायत की।
वहीं इस पूरे मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार, 16 जून को संकुल समन्वयक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी विजय खंडेलवाल ने बताया कि संकुल समन्वयक पूर्णिमा वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और जांच टीम गठित कर मामले की जांच कराई जा रही है।

