March 7, 2026

105 लीटर विदेशी शराब के साथ आबकारी विभाग ने आरोपी को दबोचा

0
Screenshot_2025-06-16-17-56-34-43_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_907x588

रायपुर – आबकारी विभाग ने दलदल सिवनी इलाके से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब पकड़ी। पकड़ी गई 105 लीटर शराब कई ब्रांड्स की है। इसकी कीमत 1 लाख 59 हजार रुपए बताई गई है। शराब पकड़ने की पूरी कार्रवाई हर्ष प्राइड में हुई।

जानकारी के मुताबिक, जब्त शराब की बोतलों में मध्यप्रदेश की 9 बोतल रेड लेबल व्हिस्की, 9 बोतल हंड्रेड पाइपर व्हिस्की,10 बोतल ब्लैक एंड वाइट ब्लेंडेड स्कॉच व्हिस्की, 23 बोतल रॉयल स्टेग व्हिस्की, 4 बोतल रॉयल चैलेंज व्हिस्की, 24 बोतल ब्लेंडर प्राइड अल्ट्रा व्हिस्की और 90 बोतल किंगफिशर बियर केन जब्त किया गया है। आबकारी टीम ने अवैध शराब के साथ आरोपी संजय दासवानी को भी गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed