मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर, ऑपरेशन तेज
छत्तीसगढ़ – सुकमा जिले में एक बार फिर सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नक्सलियों को ढेर कर दिया है। कुकानार थाना क्षेत्र में डीआरजी की टीम ने बुधवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी एलओएस कमांडर बमन मारा गया, वहीं एक महिला नक्सली भी ढेर हो गई। मौके से एक इंसास राइफल, 12 बोर बंदूक और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।
बस्तर को हाल ही में नक्सल मुक्त जिला घोषित किया गया है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त ऑपरेशन और रणनीतिक योजनाओं की बदौलत संभव हो सकी है। हालांकि अबूझमाड़, बीजापुर और कांकेर जैसे क्षेत्रों में नक्सल प्रभाव अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। लेकिन सरकार और सुरक्षाबलों का दावा है कि अब यह लड़ाई अपने अंतिम चरण में है।

