March 7, 2026

करोड़पति बना छत्तीसगढ़ का किसान, Dream11 में 39 रुपए लगाकर जीते 4 करोड़ रुपये

0
Screenshot_2025-06-12-16-07-15-37_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_768x1033

रायपुर – किस्मत कब और कैसे चमक जाए, कोई नहीं जानता। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के एक साधारण किसान की कहानी इन दिनों हर जुबां पर है। गुरूर ब्लॉक के ग्राम भोथली निवासी कीर्तन कुमार साहू ने महज ₹39 का निवेश कर Dream11 पर 4 करोड़ रुपए का इनाम जीतकर पूरे प्रदेश का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उन्होंने यह राशि आईपीएल 2025 के सेमीफाइनल मैच में बनाई गई परफेक्ट टीम के जरिए जीती।

कीर्तन साहू कोई प्रोफेशनल गेमर नहीं हैं। वे एक मूल किसान हैं जो खेती-किसानी के साथ क्रिकेट के जुनून में जीते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने यूट्यूब से Dream11 की तकनीक सीखी और पिछले दो सालों से लगातार हर मैच में टीम बना रहे थे। इस दौरान उन्होंने छोटे-मोटे इनाम तो जीते, लेकिन 1 जून को हुए पंजाब बनाम मुंबई सेमीफाइनल मुकाबले में बनाई गई टीम ने उन्हें Dream11 प्रतियोगिता में पहला स्थान दिलाया।

जीत की खबर पर पहले कीर्तन को विश्वास नहीं हुआ। लेकिन अगले दिन जब मोबाइल चेक किया और कंपनी का कॉल आया, तब उन्हें यकीन हुआ कि उन्होंने सच में चार करोड़ रुपए जीत लिए हैं। कर कटौती के बाद इनाम की राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी गई, जिससे उनका और पूरे गांव का उत्साह दोगुना हो गया।

कीर्तन ने बताया कि इस राशि से वे सबसे पहले गांव में जमीन खरीदना, नया घर बनवाना और गाड़ी लेना चाहते हैं। साथ ही, उन्होंने बताया कि वे एक छोटा व्यवसाय शुरू करके अपने परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना चाहते हैं। उनका कहना है, “यह मेहनत का पैसा है। मैंने धैर्य और समर्पण से इसे हासिल किया है और इसे समझदारी से उपयोग करूंगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed