March 6, 2026

मंदिर में आगजनी से तनाव: चप्पल और लकड़ियां डालकर लगा दी आग, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

0
09_04_2024-breaking_chhattisgarh_news_image

छत्तीसगढ़ -सूरजपुर जिले से एक धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाली बेहद चिंताजनक घटना सामने आई है। ओडगी थाना क्षेत्र के लांजीत गॉव स्थित घटोरिया बाबा मंदिर में कुछ शरारती तत्वों ने मंदिर परिसर में चप्पल और लकड़ियां डालकर आग लगा दी। यह घटना आज दोपहर लगभग 12 बजे की है और इसके बाद से पूरे गांव में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

स्थानीय ग्रामीण जब दोपहर में पूजा के लिए मंदिर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर हैरान और दुखी रह गए। मंदिर के गर्भगृह में चप्पल और लकड़ियां जलती हुई पाई गईं, जिससे मंदिर की पवित्रता को ठेस पहुंची है। मंदिर में इस प्रकार की आगजनी स्थानीय मान्यताओं और परंपराओं के खिलाफ एक बड़ा अपराध माना जा रहा है।

यह मंदिर गांव की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है। यहां शादी या धार्मिक आयोजन से लौटते समय पूजा करना परंपरा है।

ग्रामीणों के अनुसार, यह स्थान सिर्फ मंदिर नहीं, बल्कि गांव के सामाजिक विश्वास का केंद्र भी है। इसीलिए जब ऐसी अपवित्र हरकत हुई तो लोगों का गुस्सा स्वाभाविक था।

घटना की सूचना मिलते ही ओडगी पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक किसी भी आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी या अन्य तकनीकी साक्ष्य खंगाले जा रहे हैं। ग्रामीणों ने सख्त कार्रवाई और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed