March 7, 2026

वीरेंद्र तोमर और हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के घर पुलिस की छापा,करोड़ रुपये, दो किलो सोना, दो पिस्टल, 20 जिंदा कारतूस, लग्जरी गाड़ी और जमीन से जुड़े दस्तावेज बरामद

0
FB_IMG_1749050360940

रायपुर – करणी सेना के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र तोमर और उनके भाई हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के आवासों पर क्राइम ब्रांच ने मंगलवार रात ताबड़तोड़ छापेमारी की। महिला पुलिसकर्मियों सहित 25 सदस्यीय टीम की यह कार्रवाई बीते कई घंटों से लगातार जारी रहा है।

अब तक की कार्रवाई में पुलिस ने कई करोड़ रुपये की नकदी, दो किलो सोना, दो पिस्टल, 20 जिंदा कारतूस, एक लग्जरी गाड़ी और जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं।

आप को बता दे छापेमारी की यह कार्रवाई रोहित तोमर के खिलाफ दर्ज पुराने आपराधिक मामलों और आर्थिक गड़बड़ियों की जांच के तहत की जा रही है। रोहित को स्थानीय पुलिस रिकॉर्ड में एक सक्रिय हिस्ट्रीशीटर बताया गया है। सुरक्षा कारणों को देखते हुए कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed