March 6, 2026

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का विवादित बयान: पीएम मोदी पर सिंदूर को लेकर की टिप्पणी…

0
CHARANDAS-MAHANT

छत्तीसगढ़ – सक्ती जिले के बाराद्वार में कांग्रेस ने शनिवार को विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया। इस रैली में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादास्पद बयान दिया। उनके बयान ने राजनीतिक हलकों में नया विवाद खड़ा कर दिया है।

चरणदास महंत ने अपने भाषण में कहा, “अगर नरेंद्र मोदी को सिंदूर से इतना लगाव है, तो उन्हें चाहिए कि वे अपने सभी मंत्रियों से कहें कि वे भी सिंदूर लगाया करें।”

यही नहीं, उन्होंने प्रधानमंत्री के उस बयान पर भी तंज कसा जिसमें पीएम ने खुद को ‘बायोलॉजिकल’ नहीं बताया था। महंत ने कहा, “अगर वे बायोलॉजिकल नहीं हैं तो उनके शरीर में खून की जगह हवा, पानी या गोबर भी हो सकता है।”

चरणदास महंत के इस बयान पर भाजपा की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई है। मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने मर्यादा की सीमाएं लांघी हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मंच से इस तरह की भाषा का प्रयोग करना निंदनीय है और महंत को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

रैली के दौरान विधायक राम कुमार यादव, बालेश्वर साहू और अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी भाजपा सरकार को संविधान विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान को कमजोर करने की कोशिश कर रही है और कांग्रेस इसे हर हाल में बचाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed