March 6, 2026

दिन में भी जल रही वार्ड 03 का हाई मास्क लाइट, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान- माना कैम्प

0
IMG_20250601_155048_copy_800x600

रायपुर / माना – नगर पंचायत कर्मियों की अनदेखी के चलते कस्बे के चौराहे पर लगी हाई मास्क लाइट सूरज को रोशनी दे रही है। जो शासन के निर्देशों की खुलेआम अवेहलना है।

जानकारी के मुताबिक माना कैम्प के वार्ड – 03 न्यू मार्केट स्थित रोड के समीप हाई मास्क लाइट दिन में भी उजाला फैला रही है। दरअसल कुछ दिनों से यह हाई मास्क लाइट दिन में भी जलता रहता है लेकिन उसे कोई देखने वाला नहीं है। एक ओर इससे बिजली की बर्बादी हो रही है तो दूसरी ओर इसके लगातार जलते रहने से खराब होने का खतरा भी बढ़ गया है। बिजली के इस तरह से बर्बादी से आसपास के घरों में लो वोल्टेज की समस्या उत्पन्न होती है।

आपको बता दे विद्युत वितरण कंपनी उपभोक्ताओं को आवश्यकता अनुरूप बिजली खर्च करने सलाह देती है। लेकिन नगर की सड़कों और विभिन्न वार्डों में खंभों पर दिनभर जलने वाली स्ट्रीट लाइटों और हाई मास्क लाइटो किसी का भी ध्यान नहीं जाता है। इससे हजारों वाट की बिजली का दुरुपयोग हो रहा है।

माना नगर पंचायत द्वारा स्ट्रीट लाइट लगाई गई है, ताकि नगर सुंदर और रोशनीमय हो सके। लेकिन कई वार्डों और प्रमुख सड़कों की लाइटें दिन में भी जलती रहती हैं, जिसके चलते विद्युत की बेवजह खपत हो रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed