March 6, 2026

यात्रियों से भरा छोटा हाथी पलटा, 20 लोग घायल, दो की हालत गंभीर

0
Screenshot_2025-05-31-00-22-34-90_f69d2d4a32b4f77b91ec4b2292b7ef16_copy_905x526

छत्‍तीसगढ़ – गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। कल्याणिका स्कूल के पास एक तेज रफ्तार छोटा हाथी अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में सवार 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का गौरेला जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उस वक्त हुआ जब अमरैया टोला से बढ़ावनढांड गांव की ओर एक दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोग मेटाडोर में सवार होकर जा रहे थे। वाहन में 20 से ज्यादा लोग बैठे थे। मोड़ पर गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल 112 डायल कर पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों की टीम सभी का इलाज कर रही है। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को विशेष निगरानी में रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed