March 7, 2026

सड़क हादसे में घायलों को डेढ़ लाख रुपए तक मिलेगा फ्री इलाज

0
सड़क हादसे में घायलों को डेढ़ लाख रुपए तक मिलेगा फ्री इलाज

 छत्तीसगढ़ – सड़क दुर्घटना के घायलों को लेकर सरकार ने एक बड़ी राहत भरी योजना शुरू की है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेसवार्ता में बताया कि अब दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों का इलाज आयुष्मान भारत योजना के तहत नि:शुल्क किया जाएगा।

मंत्री जायसवाल ने जानकारी दी कि किसी भी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति का पहले 7 दिनों तक डेढ़ लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त होगा। यदि एक ही परिवार के दो सदस्य घायल होते हैं, तो उन्हें कुल 3 लाख तक की चिकित्सा सहायता दी जाएगी। इसके लिए प्रदेश के सभी सीएमएचओ को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

यह योजना आयुष्मान योजना से जुड़े पैनल अस्पतालों में लागू होगी। ट्रॉमा और पॉलीट्रॉमा के अंतर्गत आने वाले अस्पतालों को भी इस योजना में शामिल किया जा रहा है, जिससे तेजी से इलाज और बेहतर सुविधा सुनिश्चित हो सके। इसको लेकर भी गाइडलाइन जारी कर दी गई है। इसी के साथ ही यदि कोई शिकायत आती है तो संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed