March 6, 2026

बैडमिंटन खेलने के बाद युवक की संदिग्‍ध मौत, सीसीटीवी में कैद हुआ वीडियो

0
2408150-suspicious-circumstances-in-a-badminton-court

छत्‍तीसगढ़ – रायपुर स्थित सप्रे शाला जिला बैडमिंटन कोर्ट में शुक्रवार सुबह एक 35 वर्षीय युवक हिमांशु श्रीवास्तव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक बैडमिंटन खेलने के कुछ देर बाद अचानक गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, ऐसी आशंका जताई जा रही है कि यह हार्ट अटैक का मामला हो सकता है।

जानकारी के अनुसार, मूल रूप से भिलाई सेक्टर-4 निवासी हिमांशु श्रीवास्तव, रायपुर में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। शुक्रवार सुबह वह पहली बार सप्रे बैडमिंटन एकेडमी खेलने पहुंचा था। वहां मौजूद खिलाड़ियों से उसने बैडमिंटन खेलने की इच्छा जताई, जिसे स्वीकार कर लिया गया। कुछ देर तक खेल में भाग लेने के बाद हिमांशु थककर कोर्ट के बाहर आकर बैठ गया, तभी अचानक वह जमीन पर गिर पड़ा।

घटना के बाद साथी खिलाड़ियों ने तत्काल उसे डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

इस घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हिमांशु को गिरते हुए देखा जा सकता है। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, युवक की मौत हार्ट अटैक से हुई हो सकती है, हालांकि अंतिम पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed